भारत

Pakistan के समर्थन में पोस्ट करने वाला अरेस्ट, अब बोला पाकिस्तान मुर्दाबाद, देखें VIDEO

jantaserishta.com
12 May 2025 5:57 PM IST
Pakistan के समर्थन में पोस्ट करने वाला अरेस्ट, अब बोला पाकिस्तान मुर्दाबाद, देखें VIDEO
x
वीडियो हुआ वायरल.
बरेली: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का वीडियो लगाने वाला युवक गिरफ्तार होते ही ऐसा ढीला हुआ कि सुर ही बदल गए। पुलिस की गिरफ्त में रोता और पाकिस्तान मुर्दाबाद कहते नजर आया। उसका यह वीडियो खुद पुलिस ने जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बरेली देवरनियां के गांव गिरधरपुर निवासी मोहम्मद साजिद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें कुछ युवक पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करते दिख रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान का है, जिससे लोगों में आक्रोश फैला और उसे एक्स पर पोस्ट करके पुलिस से शिकायत की गई। इस पर देवरनिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को जेल जाने के दौरान साजिद को अपनी गलती का अहसास हुआ और वह रोते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गया। पुलिस ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि साइबर सेल की टीम सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार नजर रख रही है। आपत्तिजनक कंटेंट डालने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में फर्जी सोशल मीडिया के तीन खातों से भ्रामक आतंकी हमला करने की वीडियो वायरल करने वाले तीन लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली और साइबर क्राइम थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया के तीन प्लेटफार्म फेसबुक,इन्स्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से कथित आतंकी हमले से संबंधित एक भ्रामक एवं असत्य वीडियो वायरल की गई थी,जिसमें गोलीबारी की आवाज के साथ लिखा गया था शाहजहांपुर में हुआ आतंकी हमला।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई गई तो मामला फर्जी निकला। इसके बाद साइबर थाने में इंस्टाग्राम खाता धारक अंकित कुमार तथा थाना कोतवाली में फेसबुक खाता धारक परविंदर के विरुद्ध रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा एक अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story