भारत

2.50 करोड़ के 603 मोबाइल फोन बरामद, कंपनी के ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 May 2025 5:45 PM IST
2.50 करोड़ के 603 मोबाइल फोन बरामद, कंपनी के ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार
x
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले की जांच शुरू कर दी थी.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए मूल्य के 603 मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, वीवो कंपनी के मोबाइल फोन लेकर जा रही कंटेनर से पिछले महीने 8 अप्रैल को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने चालाकी से ट्रक की सील तोड़कर मोबाइल फोन के कार्टन दूसरे ट्रक में ट्रांसफर कर दिए और फिर से सील लगाकर ट्रक को डिलीवरी प्वाइंट पर छोड़कर फरार हो गए।
इस घटना के सामने आने के बाद कंपनी की तरफ से पुलिस से इस वारदात की शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने झट्टा रेलवे अंडरपास के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीवो कंपनी का ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी अरविंद दुबे, एटा जिला के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक चौहान और नई दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर एक्सटेंशन के रहने वाले सिमरन सैठी के रूप में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन को नेपाल और बांग्लादेश में बेचने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक, 603 वीवो मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 2.50 करोड़ रुपए है। फिलहाल, पुलिस बाकी चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है। यह कार्रवाई नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null