भारत

Trilokpur के लोगों ने मिलकर बना डाला रास्ता

Shantanu Roy
20 July 2024 11:58 AM GMT
Trilokpur के लोगों ने मिलकर बना डाला रास्ता
x

Kotla. कोटला। जब हिम्मत-लग्न और लक्ष्य एकजुट हों तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के निवासियों ने इस मिसाल को सच भी साबित कर दिखाया है। ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर को जोडऩे वाला सदियों पुराना मार्ग पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माणकार्य के कारण ध्वस्त हो गया था जिसके कारण लोगों को आवागमन करना मुश्किल हो रहा था। फोरलेन निर्माणकार्य कर रही कंपनी ने आश्वासन दिया था कि जैसे ही कार्य खत्म होगा तो रास्ते को बना दिया जाएगा। कार्य भी खत्म हो गया लेकिन कंपनी ने रास्ता नहीं बनाया। रास्ते के बंद हो जाने से लोगों को प्राकृतिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर तक पहुंचने के लिए 32 मील या कोटला तक का लंबा सफर तय जाना पड़ रहा था।


जबकि इस रास्ते से लोग आसानी से पहुंच जाया करते थे। इस रास्ते को बनाने के हर जगह फरियाद लगाई लेकिन रास्ता नहीं बन पाया। आखिरकार त्रिलोकपुर वासियों ने एकजुट होकर रास्ते का निर्माण करने का प्लान बनाया। सबसे पहले त्रिलोकपुर के निवासी रवि कुमार ने इस रास्ते के निर्माण के लिए श्रमदान शुरू किया तथा बाद में गांव के पूर्व प्रधान सरूप कृष्ण, छोटू राम, रवि, सुनील, करतार, कपिल, दिनेश इत्यादि भी उनके इस कार्य में कड़ी बनकर जुट गए। सभी ने एकजुट होकर एक सप्ताह मेहनत कर पहाड़ी को काटकर इस रास्ते को ठीक कर दिया। त्रिलोकपुर निवासी 75 वर्षीय छोटू राम ने श्रमदान कर एक मिसाल पेश की। अब रास्ता बनने से लोग आसानी से पैदल आवागमन कर सकते हैं तथा उनको लंबा सफर तय करने से भी निजात मिलेगी।

Next Story