
x
Solan. सोलन। सोलन शहर की जनता ने इस बार के नगर निगम चुनावों में युवा चेहरों को तरजीह दी है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निगम के कुल 17 वार्डों में चुने गए पार्षदों की औसतन आयु 44 वर्ष के करीब है। वहीं, कुल 17 पार्षदों में से 12 पार्षद ऐसे हैं, जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है और उनमें भी 3 पार्षद तो अभी तक 40 वर्ष का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। शहर की जनता द्वारा इन युवा चेहरों पर जताए गए भरोसे पर चुने गए पार्षद कितना खरा उतर पाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि इन युवा पार्षदों पर अपने आप को प्रूव करने के लिए जीजान लगानी पड़ेगी। इस बार का नगर निगम चुनाव हर लिहाज से ऐतिहासिक रहा है।
एक ओर जहां इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों के दिग्गज चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा है, वहीं कई वार्ड में निर्दलीय व बागी चेहरे भी दूसरे उम्मीदवारों का खेल बिगाडऩे में कामयाब हुए हैं। इस बीच शहर की जनता ने इन चुनावों में इक्का-दुक्का वार्ड को छोडक़र बाकि सभी वार्डों में तर्जुबे की जगह युवा चेहरों को मौका दिया है। अगर पूरे परिणामों का आकलन करें तो कुल 17 वार्डों में से 12 वार्ड ऐसे हैं जहां पर विजयी प्रत्याशियों की उम्र 50 वर्ष से भी कम है। इसके अलावा तीन पार्षद ऐसे हैं जो कि अभी तक उम्र के 40वें पड़ाव तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं, एक विजयी पार्षद 60 साल से कम और एक पार्षद 70 वर्ष से अधिक की निर्वाचित हुई हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





