भारत

Vote की चोट से नालागढ़ की जनता कांग्रेस सरकार को सिखाएगी सबक

Shantanu Roy
24 Jun 2024 11:14 AM GMT
Vote की चोट से नालागढ़ की जनता कांग्रेस सरकार को सिखाएगी सबक
x
Nalagarh. नालागढ़. नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की विकास विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त रोष है, नालागढ़ की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नालागढ़ से किए गए सौतले व्यवहार और विकास पर लगाए गए ग्रहण के विरोध में वोट की चोट से करारा जवाब देगी। उन्होंने दावा किया की चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से लोग भाजपा को सर्मथन दे रहे है और जनप्रतिनिधि कांग्रेस छोड़ भगवा बिग्रेड का हिस्सा बना रहे है उससे स्पष्ट हो गया है की इस बार उपचुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। केएल ठाकुर ने उक्त शब्द रविवार को रंगुवाल, मैसी प्लासी, खेड़ा निचला, बारियां, पन्नर , कु हारहटी व मित्तिया में चुनाव प्रचार के दौरान कहे। केएल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में नालागढ़ के लिए कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिसका जिक्र कांग्रेसी कर सके, लेकिन प्रदेश सरकार की नाकामियों और सौतले
व्यवहार की की लिस्ट लंबी है।
उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने जोघों में पीएचसी और पंजैहरा में पीएचसी खोलने की स्वीकृति दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसकी स्वीकृति रद्द कर दी और मेरे दवारा बार-बार मुददा विधानसभा और सीएम के समक्ष उठाए जाने के बावजूद इन संस्थानों को दोबारा खोलने की स्वीकृति नहीं दी गई। केएल ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ वासियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के डेढ़ साल और भाजपा सरकार के पांच साल का कार्यकाल देख लिया है, क्षेत्रवासी जांच और परख चुके है की विकास के लिए भाजपा ही सही चुनाव है। कांग्रेस के राज में महज अपना विकास नेता करते है क्षेत्र का विकास सिर्फ भाजपा ही करेगी। भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रचार में हर नुक्कड़ सभा में बड़ी तादाद में लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे है। रविवार को बीडीसी सदस्य राजिंदर सिंह ने सर्मथकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान अवतार सिंह, बीडीसी राजिंदर सिंह, वार्ड सदस्य चरनो देवी, पूर्व वार्ड सदस्य कुलवंत सिंह चौधरी, सेवानिवृत एसडीओ रमेश, पूर्व वार्ड सदस्य सोहन लाल, पूर्व उपप्रधान मोहन लाल, अजमेर सिंह, राष्ट्रवादी सिंह, देवराज, निर्मल, शॉट राम, रानी कौशिक, सैफी मोहम्मद, हामिद हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story