
x
Market. मंडी। चंडीगढ़ से मनाली फोरलेन टूरिस्ट ट्रैप बन कर रह गया है। मनाली में टूरिस्टों का तूफान आया हुआ है और पंडोह से औट तक हाई-वे जाम हो गया है। सडक पर हजारों वाहनों के पहिए थम गए हैं और वीकेंड पर घूमने आए कुछ लोगों की रातें गाडियों में ही कट रही हैं। दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में पड रही भयंकर गर्मी से पीछा छुड़ाने के लिए टूरिस्ट पंडोह से औट के बीच लग रहे जाम के कारण पसीने से तर बदर हो रहे हैं। दिल्ली और यूपी की गर्मी में टूरिस्ट एसी छोड़ पहाडों की सर्पीली सडक़ों पर अपने वहानों में ही कैद होकर रह रहे हैं। हिमाचल की वादियों से गुजरने वाली सडकों ने एक बार फिर से टूरिस्ट ट्रैप में फंसा दिया है। चंडीगढ़ मंडी मनाली फोरलेन और मंडी जोगिंदरनगर पठानकोट पर वीकेंड रश ने ऐसी जाम की स्थिति पैदा कर दी है कि पर्यटक घंटों-घंटों वाहनों में फंसे हुए हैं।
पंडोह से औट तक का स्ट्रेच इस वक्त जाम का सबसे बड़ा गढ़ बन गया है। शनिवार को मंडी कुल्लू रोड पर वाहनों की कतारें किलोमीटर के हिसाब से लंबी हो रही हैं। यहां आंखें जितनी दूर तक देख पाती हैं उतनी दूर तक सिर्फ गाडिय़ां ही गाडिय़ां नजर आती हैं। मंडी पुलिस ने जाम की स्थिति से पार पाने को पुलिस के 40 जवान तैनात कर रखे हैं लेकिन जाम ऐसा है कि गाडिय़ां रेंग तक नहीं पा रही हैं। इस बीच वाहन ओवरटेकिंग की होड़ और पतली सडक़ें ट्रैफिक को और उलझा रही हैं। यहां पर पर्यटकों को पांच से आठ घंटों तक जाम में फंस रहे हैं। पंडोह डैम से औट तक का क्षेत्र इस जाम का गढ़ बन गया है। पंडोह डैम के पास कैंची मोड़, जोगणी मोड, तीन पीपल और नौ मील में वाहनों के पहिए जाम होकर रह गए हैं। इन इलाकों में पहाड़ से पत्थर गिरना आम बात है। इस पर सडक़ का सिंगल वे होना भी जाम का बड़ा कारण बना हुआ है। इन क्षेत्रों में फोरलेनिंग का काम भी अधर में लटका होने से सडक़ संकरी बनी हुई है। यहां सडक की चौडाई कम होने वन वे ट्रैफिक चलाया जा रहा है। इस बीच किसी वाहन के खराब हो जाने और चढाई पर वाहन के ब्रेक डाउन होने से भी जाम लग रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





