भारत

जिसने पाला-पोसा...शराब के लिए कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी

jantaserishta.com
2 May 2025 4:45 PM IST
जिसने पाला-पोसा...शराब के लिए कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी
x
सनसनी फैली.
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. अंबाजोगाई तहसील के येल्दा गांव में एक शराबी बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी. आरोपी बेटे की पहचान अमृत भानुदास सोनार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक, 72 वर्षीय चोत्राबाई भानुदास सोनार अपने बेटे अमृत के साथ गांव में रहती थीं. उनके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और बेटी की शादी के बाद वह अपने इकलौते बेटे के साथ जीवन गुजार रही थीं. अमृत की शादी भी हो चुकी थी और एक बेटा भी है, लेकिन शराब की लत के चलते वह अपनी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित करने लगा. इस कारण पत्नी अपने मायके चली गई.
इसके बाद घर की जिम्मेदारी बूढ़ी मां के कंधों पर आ गई, जो मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह घर चलाती थीं. अमृत को शराब की बुरी लत थी और वह अपनी मां से बार-बार शराब के लिए पैसे मांगता था. 1 मई की रात भी उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन जब मां ने इनकार कर दिया तो अमृत ने आपा खो दिया. गुस्से में उसने अपनी मां को पास पड़े पत्थर से बेरहमी से कुचल डाला.
इससे मौके पर ही चोत्राबाई की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी अमृत को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story