भारत

प्रेमिका की सहेली द्वारा प्राइवेट पार्ट काटने की खबर निकली फर्जी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
27 Sept 2023 8:29 AM IST
प्रेमिका की सहेली द्वारा प्राइवेट पार्ट काटने की खबर निकली फर्जी, जानें पूरा मामला
x
सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई, जिसके बाद पुलिस को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. वायरल खबर के मुताबिक, चौबेपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक का शादीशुदा महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. वह देर रात जब शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो वहां उसकी सहेली भी थी. युवक ने वहां प्रेमिका से फिजिकल रिलेशन बनाए. यह देख प्रेमिका की सहेली भी युवक से शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगी.
युवक ने जब इसके लिए मना किया तो प्रेमिका की सहेली ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. खून से लथपथ हालत में युवक अपने घर पहुंचा. वहां उसकी पत्नी ने जब उसे खून से लथपथ देखा तो तुरंत पुलिस के पास FIR दर्ज करवाई. यह खबर जब वायरल हुई तो पुलिस ने खुद सामने आकर इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह महज अफवाह है. जो खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है वह फर्जी है. मामला कुछ और ही है.
बिल्हौर के एसीपी वाईपी सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार (काल्पनिक नाम) का पड़ोस में रहने वाले मुकेश सिंह (काल्पनिक नाम) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची. इस दौरान धर्मेंद्र कुमार के प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई. घायल हालत में उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
मामले में किसी भी महिला का नाम नहीं है. घायल युवक ने खुद मुकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल इस मामले की तो जांच चल ही रही है. लेकिन यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहां से महिला द्वारा धर्मेंद्र के प्राइवेट पार्ट पर हमले की खबर वायरल हुई है.
उधर जब मीडिया ने इस बारे में घायल धर्मेंद्र कुमार से बात करने की कोशिश की तो उसने साफ इनकार कर दिया. उसका कहना है कि बेवजह उसे बदनाम कर दिया गया है. न तो उसका किसी शादीशुदा महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और न ही वो किसी महिला के पास गया. तोड़ मरोड़ कर उसकी खबर को गलत तरीके से पेश किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story