भारत

प्रेमिका की सहेली ने बनाया शारीरिक संबंध का दबाव, इनकार करने पर युवक का काटा प्राइवेट पार्ट

jantaserishta.com
26 Sept 2023 3:24 PM IST
प्रेमिका की सहेली ने बनाया शारीरिक संबंध का दबाव, इनकार करने पर युवक का काटा प्राइवेट पार्ट
x

DEMO PIC 

अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था।
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सोमवार रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। इस दौरान प्रेमिका ने अपनी सहेली (दोस्त) को भी बुला लिया।
इसी बीच प्रेमिका की सहेली भी युवक पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। जब युवक ने इनकार दिया तो इससे नाराज प्रेमिका की सहेली ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चौबेपुर पुलिस सर्कल के एक गांव की है। व्यक्ति इस गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ रिश्ते में था। अत्यधिक खून से लथपथ युवक अपने घर पहुंचा और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे चौबेपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, और मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ जनता से रिश्ता टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story