भारत
राजा रघुवंशी हत्याकांड में रहस्य से पर्दा उठ रहा, पत्नी सोनम रघुवंशी ने कहा था- मार दो इसे, सामने ही हुआ कत्ल
jantaserishta.com
10 Jun 2025 1:56 PM IST

x
बड़ा खुलासा.
Raja Raghuvanshi murder case: सोमवार सुबह यानी 9 जून से लेकर अब तक मिली जानकारी में ये तो साफ हो गया कि राजा रघुवंशी की असली कातिल खुद उसकी पत्नी सोनम है। पहले खुद को बेचारा और बदहवास दिखाकर विक्टिम कार्ड खूब खेला पर बेवफा सोनम की एक न चली। इंदौर कपल केस में एक और खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,शिलॉन्ग की उन वादियों में राजा रघुवंशी को अंतिम धक्का या कहें पति को खाई में फेंकने वाली सोनम ही थी। यह भी पता चला कि खाई में फेंकने से पहले राजा की सांसें चल रही थीं और वह अंतिम सांस तक हत्यारों से लड़ते रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजा और सोनम के अलावा उन तीन हत्यारों ने पूरी योजना बना ली थी। जैसे ही शिलॉन्ग की ऊंची चोटी पर राजा और सोनम पहुंचे,आरोपियों ने राजा पर हमला कर दिया। अपने ऊपर हुए हमले के बाद राजा डिगा नहीं और हत्यारों का डटकर मुकाबला किया,लेकिन सीने और सिर पर गंभीर वार के चलते लड़ना मुश्किल था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,पुलिस ने बताया कि 4 में से एक आरोपी जिसका नाम विशाल चौहान था,उसने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया था। सोनम वहीं खड़ी थी और चीखते हुए बोली मार डालो इसे। आरोपियों ने बताया कि खाई में फेंकने से पहले तक राजा रघुवंशी जिंदा था। आरोपियों के लिए राजा को खाई में मारने के बाद धकेलने में दिक्कत हो रही थी,तब सोनम ने ही मदद कर अंतिम धक्का दिया और राजा रघुवंशी गहरी खाई में गिर गया।
आरोपियों ने यह भी बताया कि मर्डर से आधे घंटे पहले सोनम ने राजा की मां से फोन पर बात की थी। आरोपियों में से एक आकाश नीचे बाइक की निगरानी कर रहा था,उसे ये देखना था कि कहीं कोई वहं आ तो नहीं रहा है। बता दें कि राजा से सोनम के सुपारी किलर्स ने एक दिन पहले यानी 22 मई को ही दोस्ती कर ली थी। राजा को भरोसे में लेते हुए उन्होंने 23 मई को इसल वारदात को अंजाम दिया। मर्डर के बाद सबी आरोपी राज कुशवाहा के साथ इंदौर आ गए थे और सोनम वहीं भटक रही थी।
Tagsमेघालयइंदौरराजा रघुवंशीसोनम रघुवंशीMeghalayaIndoreraja RaghuvanshiSonam Raghuvanshiराजा रघुवंशी हत्याकांडRaja Raghuvanshi murder case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





