भारत
राजा रघुवंशी हत्याकांड, पत्नी सोनम रघुवंशी की चैट सामने आई
jantaserishta.com
10 Jun 2025 12:22 PM IST

x
बड़ा खुलासा.
Raja Raghuvanshi murder case: हनीमून पर पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी से पूछताछ का दौर जारी है। इसी बीच खबरें हैं कि वह शादी के पहले और बाद तक भी कथित प्रेमी राज कुशवाहा के संपर्क में थी। कहा जा रहा है कि सोनम ने राज को मैसेज भी किए, जहां वह राजा रघुवंशी से जुड़ी शिकायतें कर रही है। हालांकि, पुलिस ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से सोनम और राज के बीच हुई चैट की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, सोनम ने राज से कहा था कि उसे राजा का उसके करीब आना पसंद नहीं है। उसने राज से यह भी कहा था कि शादी से पहले ही उसने राजा से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। चैनल को सूत्रों ने बताया है कि सोनम ने शादी के तीन दिन बाद ही अपने आशिक के साथ राजा की मौत की साजिश करना शुरू कर दी थी।
खबर है कि आरोपियों को अब मेघालय ले जाया जाएगा। समाचार एजेंसी वार्ता के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश दंडोतिया ने इस मामले की संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि चारों आरोपी अभी इंदौर में ही हैं। शिलॉन्ग पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। तीन आरोपियों को कल गिरफ्तार कर उनका ट्रांजिट रिमांड ले लिया गया था। एक की ट्रांजिट रिमांड आज ली जाएगी, जिसके बाद शिलॉन्ग पुलिस की टीम इन्हें लेकर जाएगी।
उन्होंने बताया कि तीन आरोपी इंदौर के राज कुशवाह के दोस्त हैं। राज सोनम रघुवंशी के ऑफिस में काम करता है। दूसरा आरोपी आकाश राजपूत बेरोजगार है। तीसरा विशाल चौहान बीकॉम दूसरे साल का छात्र है। इनमें से किसी भी आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।
दंडोतिया ने बताया कि राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार के समय राज कुशवाह वहीं था। कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वो अंतिम संस्कार के समय यहीं दिखाई दे रहा है। शिलॉन्ग पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस ने कल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी इंदौर से, एक सागर जिले के बीना से और एक अन्य को उत्तरप्रदेश के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं राजा की पत्नी सोनम कल उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से बरामद हुई थी।
राजा और सोनम की शादी इंदौर में 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने गुवाहाटी के बाद शिलॉन्ग पहुंचे। वहां 23 मई को दोनों लापता हो गए। दोनों की लंबी तलाश के बाद दो जून को एक गहरी खाई से राजा का शव मिला था, वहीं सोनम लापता हो गई थी। लंबे समय तक छानबीन के बाद भी सोनम के ना मिलने पर उस पर ही शक गहरा रहा था। इसी बीच कल सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से अचानक सबसे सामने आई। इसके बाद उसे गाजीपुर पुलिस ने अपने पास रखा और बाद में शिलॉन्ग पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
Tagsमेघालयइंदौरराजा रघुवंशीसोनम रघुवंशीMeghalayaIndoreraja RaghuvanshiSonam Raghuvanshiराजा रघुवंशी हत्याकांडRaja Raghuvanshi murder case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





