भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड, पत्नी सोनम रघुवंशी ने कहा- हत्यारिन नहीं पीड़ित हूं, अपहरण हुआ...

jantaserishta.com
9 Jun 2025 2:24 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड, पत्नी सोनम रघुवंशी ने कहा- हत्यारिन नहीं पीड़ित हूं, अपहरण हुआ...
x
देखें वीडियो.
Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 2 सप्ताह से लापता सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह भी राजा की हत्या में शामिल रही है। इसी बीच खबरें है कि सोनम खुद को निर्दोष बता रही है। साथ ही अपहरण का दावा कर रही है। हालांकि, पुलिस अभी जांच कर रही है। सोनम के अलावा चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 2 जून को राजा की लाश एक घाटी से मिली थी। जबकि, सोनम लापता थी। दोनों मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए पूर्वोत्तर गए थे।
न्यूज18 की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कह गया है कि सोनम ने दावा किया है कि वह आरोपी नहीं है, बल्कि इस मामले में पीड़ित है। उसने आरोप लगाए हैं कि अपहरण करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छोड़ दिया गया था, जहां से उसने अपने भाई को कॉल किया था। खबर है कि इस कॉल के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार किया।
मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो मध्यप्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का निवासी है। उन्होंने बताया, 'एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा।' नोंगरांग ने बताया, 'सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।'
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस के रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात चलाए गए साझा अभियान में राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इंदौर के रहने वाले इन संदिग्धों की पहचान राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत के रूप में हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story