भारत
राज्य के कई जिलों में आज और कल झूम के बरसेगा मानसून, सतर्क रहें
Shantanu Roy
26 July 2026 4:34 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से तेज वर्षा का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 और 27 जुलाई के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और भू-स्खलन तथा फ्लैश फ्लड की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। उधर, शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शनिवार को भी बारिश हुई, वहीं कई स्थानों पर बादल छाए हैं। 26 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 27 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 28 जुलाई को हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 29 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में फिर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
साथ ही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 30 जुलाई के लिए भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में भू-स्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ सकता है और नदियों, खड्डों तथा नालों का जलस्तर अचानक बढऩे की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव, फिसलन के कारण सडक़ हादसों का जोखिम, यातायात प्रभावित होने और बागवानी तथा खेती को नुकसान पहुंचने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का जोखिम भी जताया है। विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है और छोटे नालों में तेज बहाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 80.5 मिलीमीटर बारिश धर्मशाला में हुई। इसके अलावा पालमपुर में 62.0 मिमी, पच्छाद में 41.3 मिमी, गोहर में 40.0 मिमी, मंडी में 39.8 मिमी, बरठीं में 32.2 मिमी, स्लापड़ में 31.6 मिमी, कांगड़ा में 30.4 मिमी, सराहन में 28.7 मिमी, जोगिंद्रनगर में 23.0 मिमी, जट्टन बैराज में 20.4 मिमी, जोत में 18.6 मिमी और जुब्बड़हट्टी में 15.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस मंडी में दर्ज हुआ।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





