भारत

पुलिसकर्मियों के सामने बदमाशों ने युवक को चाकू से मारा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 April 2022 1:02 PM IST
पुलिसकर्मियों के सामने बदमाशों ने युवक को चाकू से मारा, मचा हड़कंप
x

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दबंगों ने पुलिस चौकी में घुसकर एक युवक को चाकू से गोद दिया जिसके बाद अब वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. कुरुक्षेत्र के सुभाष मंडी पुलिस चौकी में शिकायतकर्ता प्रदीप को दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के सामने चाकू मार दिया.

लहूलुहान पीड़ित युवक प्रदीप को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. दरअसल मारपीट के एक मामले में प्रदीप सुभाष मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था. पीड़ित युवक की मां विमला ने बताया कि उसका बेटा जैसे ही पुलिस चौकी पहुंचा वहां विकास और शशि नाम के दो युवक भी आ धमके और उस पर हमला कर दिया.
जब तक वहां कोई बीच-बचाव के लिए पहुंचता तब तक आरोपियों ने उस पर चाकू से कई बार हमला कर दिया. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एलएनजेपी अस्पताल के डॉ विक्रांत ने बताया कि पीड़ित की हालत गंभीर होने के कारण उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर किया गया है.
वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि शशि और विकास ने पुलिस चौकी में धारदार हथियार से प्रदीप पर हमला कर दिया. दोनों आरोपियों को पकड़कर घटना में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है.
बता दें कि शनिवार को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में भी रुपयों के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को सरेआम बीच चौराहे पर करीब 8 से 10 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया.
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं, अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story