भारत

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हुआ बदमाश, हेड कांस्टेबल घायल

jantaserishta.com
14 Nov 2024 12:25 PM IST
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हुआ बदमाश, हेड कांस्टेबल घायल
x
तलाश जारी.
करनाल: हरियाणा के करनाल स्थित बंभरेहड़ी गांव में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मौका पाकर बदमाश पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। बाद में एक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
दरअसल, बीते 1 नवंबर को करनाल के मुनक थाना क्षेत्र एक गांव की महिला सरपंच के घर पर बदमाशों ने दिन-दिहाड़े फायरिंग की थी, जिसमें महिला सरपंच के ससुर को गोलियां लगी थी और वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। असंध सीआईए की टीम मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इस दौरान गुरुवार देर रात पुलिस को बदमाशों के पानीपत में होने की सूचना मिली।
बदमाशों को पकड़ने के लिए असंध सीआईए की टीम पानीपत गई। इस दौरान बदमाशों ने सीआईए पुलिस के एक कर्मचारी पर गोली चला दी और उसकी पर्सनल गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद नाकेबंदी के दौरान करनाल में भी बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया, जिनमें से एक बदमाश को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी और दूसरा बदमाश वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने करनाल के पश्चिमी यमुना बायपास पर करनाल सिविल लाइन इंचार्ज की गाड़ी पर फायरिंग की थी। बदमाश अपनी बाइक छोड़ पुलिस की निजी ब्लैक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।
पूरे मामले को लेकर सीआईए इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि मामले के दो आरोपी सुरेश और सावन फरार चल रहे थे। इसके पीछे हमारी टीम लगी हुई थी। पानीपत में अपराधियों ने हमारे हेड कांस्टेबल पर फायरिंग करके उसको घायल कर दिया, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि बदमाश मोटरसाइकिल पर थे। मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस की स्कॉर्पियो लेकर करनाल की तरफ भाग गए। उनको पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story