भारत

रेप में नाकाम हुआ दरिंदा, गला दबाकर महिला को मार डाला

Nilmani Pal
24 Feb 2026 7:01 AM IST
रेप में नाकाम हुआ दरिंदा, गला दबाकर महिला को मार डाला
x
पढ़े पूरी खबर

बागपत। पुलिस ने 12 फरवरी को सूरजपुर महनवा अंडरपास के करीब महिला की हत्या का खुला करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला की रेप के बाद हत्या की गई थी। टटीरी गांव के रहने वाले सफाई कर्मी ने वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रेप के दौरान महिला ने विरोध किया तो उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम से पुरस्कृत किया।

एसपी बागपत सूरज राय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 फरवरी की शाम महिला अपने मायके से ससुराल लौट रही थी, रास्ते में आरोपी राजेश निवासी टटीरी ने उसे रोका और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जबरदस्ती की, इस दौरान महिला के चिल्लाने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाया। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, 300 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस किए और लगभग 150 लोगों से पूछताछ की गई। इन प्रयासों के बाद आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेश आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है। वर्तमान में वह शाहदरा दिल्ली के एक मॉल में सफाईकर्मी की नौकरी करता है।

अपनी पत्नी से विवाद के चलते वह 22 महीने दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी बंद रह चुका है। नौ माह पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका का आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बागपत के एसपी सूरज राय ने बताया कि आरोपी के चंगुल से बचने के प्रयास में महिला गंभीर रूप में घायल भी हुई थी। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।


Next Story
null