भारत

FB में अलविदा लिखकर प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, लव मैरिज से नाराज समाज ने किया था अलग

Nil dhankar
30 July 2025 8:52 AM IST
FB में अलविदा लिखकर प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, लव मैरिज से नाराज समाज ने किया था अलग
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। बेगूसराय में परिवार को छोड़ लव मैरिज कर घर बसाने वाले एक कपल की आत्महत्या का मामला सामने आया है. आत्महत्या से पहले पति ने फेसबुक पर पति-पत्नी का फोटो लगाकर अलविदा लिखा था. मृतकों की पहचान रूदल दास के 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और उसकी पत्नी 18 साल की मुन्नी कुमारी के रूप में की गई है. मालूम हुआ कि कपल में इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हुआ था और फिर प्रेम प्रसंग में घर से भाग कर दोनों ने अंतरजातीय शादी कर ली थी. लेकिन अब आठ माह बाद फेसबुक पर अलविदा लिख कर नव दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली .आत्महत्या से पहले पति ने फेसबुक पर पति-पत्नी का फोटो लगाकर अलविदा लिखा था. घटना लाखो थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव की है. दिनदहाड़े एक साथ पति-पत्नी के आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

दोनों ने 8 माह पहले घर से भागकर अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था और पिछले दिसंबर से एक साथ रह रहे थे. परिजनों ने बताया कि बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के लिए सभी घर से बाहर गए थे जब ये घटना घटी. जब वे दोपहर बाद घर लौटे तो घर अंदर से बंद था. दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांका गया. परिजनों ने देखा कि शुभम फंदे से लटका हुआ है और मुन्नी बेड पर मृत अवस्था में पड़ी है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद डीएसपी आनंद पांडेय और लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. परिजनों का कहना है कि दंपति के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था. ग्रामीणों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही शुभम और मुन्नी ने सोशल मीडिया पर 'अलविदा' पोस्ट किया था, जिससे आत्महत्या की आशंका और गहराई है. जानकारी के मुताबिक शुभम कुमार ने बागडोव गांव की रहने वाले रामबालक शर्मा की पुत्री मुन्नी कुमारी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी और अक्टूबर 2024 में भाग कर शादी की थी. शादी के बाद लड़की के परिजनों ने आपत्ती जताई और फिर पंचायत हुई जहां दोनों को अलग कर दिया गया.

Next Story
null