भारत

इग्नोर करने पर प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान

jantaserishta.com
24 April 2022 3:09 PM IST
इग्नोर करने पर प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान
x
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक युवती के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध थे.

नई दिल्ली: दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. 21 अप्रैल दोपहर दो बजे पुलिस को खबर मिली थी कि अशोक पार्क के पास एक महिला का खून से लथपथ लाश पड़ी है. पुलिस पिछले कुछ दिनों से आरोपी को पकड़ने की कोशिश में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक युवती के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध थे. जो हत्या के बाद से गायब था.

मृतक महिला की पहचान आरती के तौर पर हुई जो दिल्ली के जगदंबा विहार के रहने वाली थी. पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस के जरिए मामले की जांच में जुटी थी. पुलिस को पता चला कि आरती के रिश्ते भारत नाम के शख्स के साथ थे जो सागरपुर का रहने वाला है और वो हत्या के दिन से ही फरार चल रहा है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर आरोपी भारत को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने वो कपड़े भी बरामद किए जो उसने कत्ल के दौरान पहने हुए थे. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से आरती ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया था और बातचीत भी नहीं कर रही थी, जबकि दोनों के कई साल पुराने रिश्ते थे.
21 अप्रैल को वो आरती से मिलने गया था. लेकिन उसने मिलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद गुस्से में उसने चाकू से गोदकर आरती का कत्ल कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story