भारत
प्रेमी ने महिला को उतारा मौत के घाट, शादी का दबाव बनाने पर भड़का
jantaserishta.com
23 April 2025 12:31 PM IST

x
मर्डर केस का खुलासा.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 2 बच्चों की मां की इस हत्या के आरोप में एक 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है जो कि उसका प्रेमी था.
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है. मालूम हुआ कि उसने महिला का मर्डर इसलिए किया है क्योंकि वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. स्थानीय क्लब में काम करने वाली मृतका रूपाली का शव रविवार को सेक्टर 83 में एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया. पुलिस ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ चक्करपुर गांव में किराए के मकान में रहती थी.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी अभिषेक मिश्रा बिहार का मूल निवासी है और दिल्ली के राजोकरी इलाके में रहता था, उसे सिही गांव से गिरफ्तार किया गया. वह महिला के साथ रिलेशनशिप में था.
गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि महिला उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. उसके लगातार टोकते रहने से तंग आकर उसने महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





