भारत

छात्रा ने खत्म की जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

jantaserishta.com
23 April 2025 11:20 AM IST
छात्रा ने खत्म की जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
नई दिल्ली: मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं... यह सुसाइड नोट लिखकर बीए की छात्रा ने फांसी लगा ली। वह बीए के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। इंदिरानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील तिवारी के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
बलिया के रसड़ा निवासी अमृत सिंह (21) मुंशीपुलिया इलाके में किराए के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह बलिया के कॉलेज से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सिक्योरिटी गार्ड पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर में बेटी अमृत से फोन पर बात हुई थी। बुधवार से उसका बीए का पेपर शुरू होना था। मंगलवार को उसने घर आने के लिए कहा था। रात में उसे कई बार फोन मिलाया पर संपर्क नहीं हो सका। इस पर मकान मालिक को जाकर देखने के लिए कहा। मकान मालिक उसके कमरे पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई अवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो बेटी का शव दुपट्टे से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तीन बहन एक भाई के बीच अमृत सबसे छोटी थी।।
मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हूं... यह सुसाइड नोट लिखकर बीए की छात्रा ने फांसी लगा ली। वह बीए के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। इंदिरानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील तिवारी के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
बलिया के रसड़ा निवासी अमृत सिंह (21) मुंशीपुलिया इलाके में किराए के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह बलिया के कॉलेज से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सिक्योरिटी गार्ड पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर में बेटी अमृत से फोन पर बात हुई थी। बुधवार से उसका बीए का पेपर शुरू होना था। मंगलवार को उसने घर आने के लिए कहा था। रात में उसे कई बार फोन मिलाया पर संपर्क नहीं हो सका। इस पर मकान मालिक को जाकर देखने के लिए कहा। मकान मालिक उसके कमरे पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई अवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो बेटी का शव दुपट्टे से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तीन बहन एक भाई के बीच अमृत सबसे छोटी थी।।
पिता मुन्ना सिंह ने बताया कि बेटी बीए के साथ ही पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। पहले वह वाराणसी में रह रही थी। कुछ समय पहले वह इंदिरानगर में रहने आई थी। चार दिन से वह मुंशीपुलिया स्थित घर में किराए पर रह रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story