भारत
होटल मालिक की मौत का लाइव मंजर सामने आया...मोबाइल देखते-देखते गई जान
jantaserishta.com
13 Dec 2025 4:29 PM IST

x
वीडियो भी सामने आया.
महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में एक 42 वर्षीय होटल मालिक की होटल में कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक मौत हो गई. होटल मालिक की मौत से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि वह मोबाइल देखते-देखते कुर्सी से नीचे लुढ़क जाते हैं. जिसके बाद होटल कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक कनीना के गांव गाहड़ा के होटल मालिक सुनील शर्मा ने सूरज होटल के नाम से एक होटल कनीना में खोल रखा है. लेकिन इस होटल को उन्होंने किराए पर दे रखा है. उनका मुख्य काम पशु आहार बनाने का है. इसके अलावा वह राजस्थान में कंस्ट्रक्शन के ठेके भी लिए हुए हैं. शुक्रवार शाम को करीब साढ़े सात बजे सुनील कुमार अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे.
टहलने के बाद वह अपने होटल में चले गए. जहां वह काउंटर की कुर्सी पर जाकर बैठ गए. कुर्सी पर बैठने के बाद वह अपने मोबाइल को देखने लग गए. करीब दो से तीन मिनट बाद उन्होंने अपने पांव को किसी टेबल के सहारे ऊपर रखे हुए थे. इसी दौरान वो नीचे गिर गए. जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें उठाया और अस्पताल लेकर गए. जहां डाक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया.
मृतक सुनील कुमार तीन बच्चों के पिता हैं. जिसमें दो लड़के व एक लड़की है. बड़े लड़के की उम्र करीब 15 साल है, जबकि दूसरी लड़की की उम्र 13 साल व उससे छोटा एक और लड़का है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





