भारत

आखिरी दिन बना रक्षाबंधन का दिन, समोसा-पनीर खाकर सोए थे 2 लोग

jantaserishta.com
20 Aug 2024 5:29 PM IST
आखिरी दिन बना रक्षाबंधन का दिन, समोसा-पनीर खाकर सोए थे 2 लोग
x
सांकेतिक तस्वीर
इलाके में हड़कंप.
गोरखपुर: गोरखपुर के गीडा इलाके में रक्षाबंधन का दिन एक भाई और उसकी बहन के लिए मौत का दिन बन गया। दोनों रात में समोसा और पनीर खाकर सोए थे। मंगलवार की सुबह दोनों की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की की उम्र 21 साल है। उसका नाम पूजा था। उसके भाई का नाम विकास था। विकास 15 साल का था। दोनों बेलघाट थाना क्षेत्र के मूल निवासी हैं। गीडा में किराये का कमरा लेकर रहते थे। बताया जा रहा है कि भाई-बहन बिस्किट बनाने वाली एक फैक्‍ट्री में काम करते थे। दोनों रात में समोसा और पनीर खा कर सोए। भोर में तीन बजे पेट में दर्द होने के बाद दोनों डॉक्‍टर के पास गए। डॉक्‍टर ने इंजेक्शन लगाया। आराम होने पर दोनों घर लौट आए। मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
पुलिस प्रथम दृष्टया भाई-बहन की मौत की वजह फूड प्वाइजनिंग मान रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम को लेकर पड़ोसी हैरान हैं। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा कि समोसे और पनीर में ऐसा क्‍या हो सकता है जिससे जानलेवा फूड प्‍वाइजनिंग हो जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story