भारत

BIG BREAKING: होटल के बाहर का VIDEO, युवती की गला काटकर हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त मिले

jantaserishta.com
20 Aug 2024 5:03 PM IST
BIG BREAKING: होटल के बाहर का VIDEO, युवती की गला काटकर हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त मिले
x
देखें वीडियो.
बरेली: यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक के साथ होटल में ठहरी युवती की चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। कमरे से बदबू आने पर मामले की जानकारी हुई। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी होटल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
रोडवेज के पास होटल प्रीत पैलेस में 18 अगस्त की रात 10 बजे एक युवक और युवती आकर ठहरे थे। युवक ने होटल के रजिस्टर में अपना नाम मोहम्मद आलम और खुद को कोतवाली के मोहल्ला आजमनगर का निवासी लिखा। आईडी के रूप में उसने आधार कार्ड जमा किया। मंगलवार को होटल का कर्मचारी महेश कमरे में सफाई करने पहुंचा तो लड़की बेड पर उल्टी पड़ी थी। उसने युवती पर पानी डाला लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सीओ पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। कुछ ही देर में एसपी सिटी राहुल भाटी भी पहुंचे। जांच में सामने आया कि युवती की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी कमरे से बरामद हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस मोहम्मद आलम की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story