
x
Reckong Peo. रिकांगपिओ। देवभूमि किन्नौर स्थित पंच कैलाशों में से एक पवित्र किन्नर कैलाश यात्रा 2026 का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक में यात्रा को 30 जुलाई से दस अगस्त तक संचालित करने का निर्णय लिया है। हालांकि यात्रा की अवधि पूरी तरह मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी और आवश्यकता पडऩे पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। शनिवार को एसडीएम कल्पा एवं किन्नर कैलाश यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष पदम भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में वन, पुलिस, स्वास्थ्य, होमगार्ड, जल शक्ति, राजस्व तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में बताया गया कि यात्रा के लिए प्रारंभिक रैकी के दौरान कुछ स्थानों पर भू-स्खलन और पत्थर गिरने का खतरा सामने आने पर 28 जून को यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था। इसके बाद दस जुलाई को दोबारा रैकी टीम भेजी गई, जिसने 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं, जिसके बाद यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति ने टेंट संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करते हुए दो दिन के भीतर शपथ पत्र जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें प्रत्येक श्रद्धालु को यात्रा से पहले ‘क्या करें और क्या न करें’ की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
जिला पर्यटन अधिकारी पदम भारद्वाज ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू होगा, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण 30 जुलाई से किया जाएगा। प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इनमें 175 ऑनलाइन, 125 ऑफलाइन तथा 75 स्लॉट एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन किन्नौर के माध्यम से आबंटित किए जाएंगे। बिना पंजीकरण किसी को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। बैठक में यात्रा मार्ग पर कानून व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, पंजीकरण, आपदा प्रबंधन तथा सुरक्षा के लिए पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, वन, जल शक्ति और राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती को भी अंतिम रूप दिया गया। विभिन्न पड़ावों पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पुलिस बल, होमगार्ड, वन कर्मी और अन्य आवश्यक स्टाफ तैनात रहेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





