भारत

कारोबारी को कार में बैठाया और मारी गोली, जब तक नहीं थमी सांसे, घुमाते रहे हत्यारे

Nil dhankar
15 Jun 2026 7:19 AM IST
कारोबारी को कार में बैठाया और मारी गोली, जब तक नहीं थमी सांसे, घुमाते रहे हत्यारे
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। हाथरस में मुरसान क्षेत्र के दयालपुर निवासी हार्डवेयर व सेनेटरी कारोबारी की रविवार को सोलर सिस्टम के रुपयों के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए और रास्ते में गाड़ी में उसे गोली मार दी। आरोपी घायल कारोबारी को दो घंटे तक गाड़ी में लेकर घूमते रहे। कारोबारी ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर गाड़ी भी बरामद हुई है। मूल रूप से जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव असरोई निवासी सुनील चौधरी (44) अपने परिवार के साथ कोतवाली मुरसान क्षेत्र के दयालपुर में मकान बनाकर रह रहा था। उसकी परिसर में नीचे हाईवेयर व सेनेटरी की दुकान है। पिता जगवीर सिंह रिटायर्ड अध्यापक हैं। पत्नी अंजू जिला मथुरा के राया क्षेत्र के सरूपा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। सुनील चौधरी के भाई विकास चौधरी का कहना है कि शनिवार की देर शाम सुखवीर फौजी और अजय बुलाकर अपने साथ ले गए। उस समय घर पर हमारा नौकर आकाश सुनील के साथ अकेला था।

कारोबारी को ले जाते हुए आकाश ने देखा था। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे में आने एवं जाने की वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। रात करीब 11:00 बजे जानकारी मिली कि कारोबारी को गोली मार दी गई है। विकास अपने छोटे भाई सचिन व अतुल को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि कारोबारी एम्बुलेंस में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। उसे पूरा होश था। घायल कोराबारी ने बताया कि उसे सुखबीर फौजी, अजय घर से अजय की गाड़ी में बुला कर लाये।

रास्ते में चन्दन, अजय और सुखबीर फौजी ने उसे जमकर पीटा। बाद में सुखबीर ने चन्दन से पिस्टल लेकर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद रास्ते में उसे गाड़ी में लेकर घूमाते रहे। वह आपस में बात करते रहे और कोराबारी घायल अवस्था में गाड़ी में पड़ा रहा। आरोपी कारोबारी को मृत समझकर हाथरस के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सक ने उसे हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Next Story