भारत

मजदूर के बेटे का अपहरण, ठेकेदार ने इस कारण वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
29 Sept 2021 8:17 AM IST
मजदूर के बेटे का अपहरण, ठेकेदार ने इस कारण वारदात को दिया अंजाम
x
एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले से अपहरण (Kidnapping) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां महज 600 रुपए के लिए एक 4 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर ठेकेदार (Contractor) ने 600 रुपए न चुकाने पर मजदूर के बेटे को अगवा कर लिया. मकान मालिक की ओर से बेटे के अपहरण की सूचना पर घर पहुंचे पिता ने माडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन घंटे के भीतर बच्चे को बरामद कर लिया और आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया.

मासूम की पिता ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार से 1200 रुपए उधार लिए थे. महजर आलम ने बताया कि पति पत्नी सोमवार को दोनों बेटों को घर पर अकेले छोड़कर दिहाड़ी पर गए थे और तब ठेकेदार महेश कुमार उनके 4 साल के बेटे शाहिद आलम को उठाकर ले गया. मकान मालिक ने उन्हें फोन करके बेटे को उठा ले जाने की बात बताई. वहीं बच्चे के पिता ने बच्चे के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया.
मासूम की पिता महजर आलम ने पुलिस को शिकायत दी है कि करीब तीन महीने पहले काम के दौरान ही वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर गिर गया था. इस दुर्घटना में उसका एक हाथ टूट गया. मजबूरन परिवार का पेट पालने के लिए उसे महेश से 1200 रुपये का कर्ज लेना पड़ा. लेकिन आलम का कहना है कि उसने ठेकेदार से लिए गए उधार में से आधी रकम चुका दी थी, जबकि आधी बकाया थी, जिसे वसूलने के लिए ठेकेदार उसके घर पर आकर रोजाना धमकी दे रहा था.
वहीं डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर एक्शन लेते हुए बच्चे को बरामद कर लिया है. पुलिस ने ठेकेदार महेश के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं डीएसपी ने बताया कि मामले की आगामी जांच कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story