भारत

भाई की किडनैपिंग से शादी वाले घर में मची चीख-पुकार...LIVE वीडियो

jantaserishta.com
19 Jan 2026 5:00 PM IST
भाई की किडनैपिंग से शादी वाले घर में मची चीख-पुकार...LIVE वीडियो
x
हैरान करने वाला मामला.
फरीदाबाद: हरियाणा में फरीदाबाद की चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह के दौरान दुल्हन के भाई को कुछ लोग जबरन उठाकर फॉर्च्यूनर गाड़ी में डालकर फरार हो गए. घटना के वक्त गुरुद्वारे के अंदर शादी के फेरे चल रहे थे. परिवार ने इसे अपहरण की वारदात बताया है, जबकि स्थानीय पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है.
परिजन प्रवीण ने बताया कि आज उनकी भतीजी की शादी थी. दोपहर करीब 3 बजे गुरुद्वारे के अंदर फेरे चल रहे थे और परिवार के सभी सदस्य वहीं मौजूद थे. इसी दौरान 21 साल के यश को एक जानकार यह कहकर बाहर बुलाकर ले गया कि कुछ लोग उससे मिलने आए हैं.
जैसे ही यश गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा, वहां मौजूद 4 से 5 लोगों ने उसे गर्दन से पकड़ लिया और जबरन एक फॉर्च्यूनर कार में बैठाकर मौके से फरार हो गए. परिवार के अनुसार, आरोपी दो कारों में सवार होकर आए थे. इनमें से एक फॉर्च्यूनर कार में यश को अगवा कर ले जाया गया. परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि युवक को कौन लोग और किस मकसद से उठाकर ले गए हैं.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शहर थाना प्रभारी शमशेर ने बताया कि युवक को लेकर जाने की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है. हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है और परिवार गहरे सदमे में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story