भारत

आज नहीं चलेगी कालका शिमला स्पेशल रेलगाड़ी

Shantanu Roy
21 July 2026 4:31 PM IST
आज नहीं चलेगी कालका शिमला स्पेशल रेलगाड़ी
x
Shimla. शिमला। खराब मौसम और कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंबाला मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 52459/ 60 और 52455/ 56 का संचालन मंगलवार को नहीं किया जाएगा। आदेश के अनुसार प्रदेश में मौसम विभाग के प्रतिकूल पूर्वानुमान के साथ-साथ इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। संबंधित आदेश सभी विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Next Story