भारत
जलशक्ति विभाग ने पानी की लीकेज दूर करने के लिए फिर उखाड़ दी सडक़
Shantanu Roy
5 Aug 2026 5:57 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। जलशक्ति विभाग हमीरपुर शहर में पानी की लीकेज की समस्या को दूर करने में जुट गया है, ताकि नालियों मेंं पीने का पानी व्यर्थ न बह सके और लोगों को भी पर्याप्त पानी की सप्लाई मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए जलशक्ति विभाग हमीरपुर ने लगातार दूसरे दिन डांगक्वाली से हीरानगर जाने वाले सडक़ मार्ग में सडक़ के बीचों बीच खुदाई कर दी। इसके चलते सडक़ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। सडक़ में लीक हो रही पानी की पाइपों को बदलने का काम दिन भर चलता रहा, ताकि पीने का पानी दोबारा यूं ही व्यर्थ न बह सके, क्योंकि यहां पर पानी का रिसाव आए दिन होता रहता था।
जैसे ही पानी की सप्लाई छोड़ी जाती थी, तो पीने का पानी नालियों में ही व्यर्थ बहता था। इससे अब निजात मिल गई है, क्योंकि लीकेज की वजह से लोगों को पानी की पर्याप्त सप्लाई भी नहीं मिल पाती थी। डांगक्वाली में बीच सडक़ में सडक़ की खुदाई और पाइपों के मुरम्मत का काम दिन भर जारी रहा। ऐसे में शहर से हीरानगर जाने वाले वाहन चालकों को वाया अणु होकर जाना पड़ रहा था। ऐसे में सडक़ की बीचों बीच हुई खुदाई से वाहन चालकों को दिन भर परेशान जरूर होना पड़ा। वहीं जलशक्ति विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि पानी की लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए सडक़ की बीचों बीच खुदाई की गई थी, ताकि पीने का पानी दोबारा नालियों में व्यर्थ न बह सके। पानी की लीकेज की समस्या को अब दूर कर दिया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





