
x
राजगढ़। हरिपुरधार के समीप हुई निजी बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जानने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार शनिवार सुबह सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ पहुंचे। इससे पूर्व वह सोलन में उपचाराधीन घायलों से भी मुलाकात कर चुके थे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कहा कि प्रशासन पूर्ण संवेदनशीलता एवं तत्त्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे। विनय कुमार ने बताया कि इस दुखद दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की जान चली गई है और कई यात्री घायल हुए हैं।
वर्तमान में राजगढ़ अस्पताल में 14 घायल उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को तत्त्काल मुस्तैद कर दिया था। मृतकों का पोस्टमार्टम मौके पर ही करवाया गया, जबकि घायलों को नाहन, राजगढ़, सोलन, एमएमयू शिमला तथा पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी घायलों का संपूर्ण उपचार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों तथा इस हादसे में दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





