भारत

बिलासपुर में चिन्हित भूमि को वन मंत्रालय से अप्रूवल मिलने का इंतजार

Shantanu Roy
27 Feb 2026 3:34 PM IST
बिलासपुर में चिन्हित भूमि को वन मंत्रालय से अप्रूवल मिलने का इंतजार
x
Bilaspur. बिलासपुर। हिमाचल में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने की दिशा में लिए गए निर्णय के तहत घुमारवीं में राज्य की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी ऑफ इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, स्किल एंड वोकेशनल स्टडीज की स्थापना को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत घुमारवीं के समीप ही सेऊ क्षेत्र में चिन्हित की गई अढ़ाई सौ बीघा जमीन की एफसीए क्लीयरेंस के लिए प्रशासन ने केस वन विभाग में सबमिट कर दिया है। उस ओर से अप्रूवल मिलने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। सेऊ क्षेत्र में लगभग 250 बीघा भूमि चिन्हित कर उसका विवरण तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशालय को
भेजा गया था।


विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना को कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण और अन्य औपचारिकताएं शुरू की गई हैं। चिन्हित जमीन को वन मंत्रालय की अप्रूवल मिलने के बाद योजना पर काम शुरू होगा। प्रारंभिक चरण में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और उभरते तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलने से प्रदेश के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के अनुसार डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। घुमारवीं के समीप ही सेऊ क्षेत्र में चिन्हित जमीन की एफसीए क्लीयरेंस होने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। तकनीकी शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Story