भारत

पत्नी के भाग जाने से पति बेहद खुश, कहा - हर पल मेरे लिए था खतरा

Nil dhankar
22 July 2025 7:37 AM IST
पत्नी के भाग जाने से पति बेहद खुश, कहा - हर पल मेरे लिए था खतरा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थानाक्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 40 वर्षीय महिला ने अपने से 15 साल छोटे 24 वर्षीय युवक के साथ भाग गई और कोर्ट मैरिज कर ली. महिला चार बच्चों की मां है. जिसमें उसकी बड़ी बेटी 18 साल, दूसरा लड़का 16 साल, तीसरा बेटा 12 और चौथा 8 साल का है. इसके अलवा महिला ने बताया कि चार सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. मुझे अपने पति के साथ नहीं रहा है, जहां मैं आई हूं अब उसी के साथ रहना है

पति रामचरन प्रजापति ने बताया कि पत्नी की किसी युवक से नजदीकी की खबर मिलते ही वह मुंबई से गांव लौट आया. इससे पहले वह मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता था. गांव आने के बाद पत्नी की प्रेमी से मुलाकात में रुकावट आई और घर में झगड़े बढ़ने लगे. लगभग एक साल पहले पत्नी युवक के साथ चली गई. कुछ महीनों बाद लौटी और माफी मांगकर घर में रहने लगी. हाल ही में वह फिर उसी युवक के साथ चली गई. रामचरन ने थाने में शिकायत की. वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि पत्नी अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी और चारों बच्चे पिता के साथ रहेंगे. दोनों की शादी 28 साल पहले हुई थी.

रामचरन ने कहा कि अब डर लगने लगा था कि कहीं वह कुछ खिला न दे या कुछ कर न दे. इसीलिए अब उसे उसके प्रेमी के साथ जाने दिया और कोई ऐतराज नहीं किया. वहीं पत्नी जानकी देवी ने बताया कि 4 साल से उस युवक से बातचीत चल रही थी. रिश्तेदारी में पहली बार मिलने के बाद धीरे-धीरे प्रेम हुआ. अब उसे बच्चों की भी याद नहीं आती. कोर्ट मैरिज और थाने में समझौता होने के बाद अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रह रही है.


Next Story
null