
x
परवाणू। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल परवाणू के ईएसआई अस्पताल के औचक निरिक्षण पर पहुंचे, इस दौरान डा. शांडील ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। डा. शांडिल बुधवार को ईएसआई अस्पताल, परवाणू का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, स्टाफ की कार्यशैली व उनकी समस्याएं और वहां मौजूद मरीजों की समस्याओं व सुझावों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर ईएसआई अस्पताल की मुख्य प्रभारी डा. ज्योति कपिल ने बताया कि अस्पताल में ईएसआई कार्डधारकों के साथ-साथ सामान्य मरीजों का भी इलाज किया जाता है और उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री डा. शांडील ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता और उसे ऑपरेट करने के लिए डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा, नर्सिंग और डेंटल पदों की शीघ्र भर्ती तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान डा. शांडिल ने अस्पताल के कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल गर्ग, एसडीएम डा. पूनम बंसल, कैप्टन महेंद्र प्रताप सिंह (एसडीएम कसौली), सहायक आयुक्त प्रोटोकॉल शैफाली शर्मा, पार्षद निशा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





