भारत

आसमानी आफत का कहर देखने को मिला, गांवों में मातम

jantaserishta.com
22 Jun 2025 12:00 PM IST
आसमानी आफत का कहर देखने को मिला, गांवों में मातम
x
मचा कोहराम.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. दोनों घटना शनिवार की शाम भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेलन गांव और गाड़ा गांव की है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार पहली घटना नौला पंचायत के गाड़ा फसीयारी टोला की है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से वार्ड नंबर-4 निवासी रामबाबू पासवान के 32 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी पासवान की मौत हो गई. बताया जाता है कि कृष्ण मुरारी पासवान लघु शंका के लिए घर के बगल में गया था. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गया. जोरदार आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो वह बुरी तरह से झुलस कर अचेत था.
परिजनों द्वारा उसे उठाकर ग्रामीण डॉक्टर के यहां ले जाया गया. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं दूसरी घटना जोकिया पंचायत के तेलन गांव की है, जहां वज्रपात से वार्ड नंबर-8 निवासी तारकेश्वर तांती की 16 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सरस्वती अपने घर के समीप पैक्स गोदाम के सटे खेत में गई थी. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गई. वज्रपात की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी.
पिछले साल ही उसने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और काफी होनहार बच्ची थी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों जगह वज्रपात की चपेट में आने से मौत हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अंचल प्रशासन को भी सूचना दिया गया है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, देर शाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी सदर अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story