भारत

गार्ड को पुलिस ने किया था टॉर्चर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबूत

Nil dhankar
4 July 2025 7:36 AM IST
गार्ड को पुलिस ने किया था टॉर्चर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सबूत
x
पढ़े पूरी खबर

तमिलनाडु। थिरुपुवनम में मंदिर के अस्थायी गार्ड अजित कुमार की पुलिस हिरासत के दौरान मौत का मामला अब तूल पकड़ता है रहा है. इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आजतक के हाथ लगी है जो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है. रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई घावों के निशान होने की बात कही गई है. रिपोर्ट में दांतों के काटने के निशान और 'C' आकार की चोटों के भी निशान मिले हैं. जो पुलिस द्वारा हिरासत में की गई अत्यधिक क्रूरता की ओर इशारा करती है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के शरीर पर 44 गंभीर चोट के निशान मिले हैं जो पुलिस द्वारा किसी क्रूर यातना का सूबत देते हैं. मृतक के सिर की त्वचा (scalp) में कई गहरे लाल रंग के सबस्कैल्पल चोट के निशान भी मिले हैं. सिर की हड्डी में इकिमोसिस (Ecchymosis) यानी खून के जमाव के निशान हैं. ब्रेन के दोनों हिस्सों में हीमरेज (रक्तस्राव) पाया गया है. हार्ट के हिस्सों में भी पेटीशियल हीमरेज देखा गया है. इसके अलावा पेट और लीवर में भी रक्तस्राव के कई प्वाइंट पाए गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे शरीर पर गहरे खरोंच (abrasions) और काले-लाल रंग के चोटों (contusions) का विवरण है, जिनमें से कई चोट तो मांसपेशियों तक गहरी थीं.

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि मृतक के माथे, भौंह, हाथों, पैरों, छाती, पीठ और जांघों पर गहरी खरोंच और घाव थे. कंधों और बाहों पर 17 से 28 सेंटीमीटर तक, समानांतर चोटों के निशान, जिनकी गहराई मांसपेशियों तक थी. साथ ही पैरों के ऊपरी और निचले हिस्सों में भी घने और समानांतर घावों की कई परतें पाई गई हैं. हाथों की हथेलियों और पैरों के तलवों में भी मांसपेशियों तक गहरी चोटें पाई गईं है.

Next Story
null