भारत

दूल्हा गैंगस्टर निकला, रो-रो कर दुल्हन का बुरा हाल

Nilmani Pal
14 March 2026 10:04 AM IST
दूल्हा गैंगस्टर निकला, रो-रो कर दुल्हन का बुरा हाल
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल। मंडप से गिरफ्तार इलीगल गैंग के सरगना की दुल्हन थाने पहुंच गई. दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो. उसने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी. घर में मेहमान मौजूद हैं. हल्दी से लेकर तमाम रस्में हो चुकी हैं. दुल्हन का कहना था कि 2 घंटे के लिए रिहा कर दो, नहीं तो यहीं कस्टडी में फेरे करा दो.

हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही. हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी. कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली. यह पूरा मामला भोपाल के कोहेफिजा इलाके का है. यहां दुल्हन अपने परिवार के साथ थाने पहुंची. उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, चेहरे पर हल्दी का रंग था और गले में शादी की माला पड़ी थी. दुल्हन सीमा बार-बार पुलिस से गुहार लगा रही थी कि उसके होने वाले पति आकाश से उसे मिलवा दिया जाए. वह पुलिस से कह रही थी कि शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं और घर में मेहमान मौजूद हैं.

वह पुलिस से कह रही थी कि साहब, मेरी क्या गलती है? मुझे उसके किसी जुर्म के बारे में नहीं पता था. अगर संभव हो तो उसे सिर्फ दो घंटे के लिए छोड़ दीजिए, नहीं तो कस्टडी में ही हमारी शादी करा दीजिए. हालांकि पुलिस ने उसकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया. दरअसल, पुलिस को एक ऐसे संगठित गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी, जो लोगों को हनीट्रैप के जरिए फंसाकर उनसे पैसे वसूलता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस गैंग का सरगना आकाश नीलकंठ उर्फ भूरा हड्डी है. पुलिस को यह भी सूचना मिली कि आकाश की शादी 12 मार्च को होने वाली है और वह लालघाटी के एक मैरिज गार्डन में हल्दी की रस्म निभा रहा है.

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हल्दी कार्यक्रम के दौरान ही आकाश को गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन उसका रिसेप्शन भी होना था.पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश उर्फ भूरा हड्डी एक संगठित गिरोह चलाता था, जिसे ELLEGAL गैंग के नाम से जाना जाता था. इस गिरोह में करीब 15 से ज्यादा युवक और युवतियां शामिल बताए जा रहे हैं. गैंग का तरीका बेहद शातिर था.


Next Story
null