भारत

सरकार ने वापस लिया कुलपति चयन का विज्ञापन

Shantanu Roy
12 Aug 2025 4:48 PM IST
सरकार ने वापस लिया कुलपति चयन का विज्ञापन
x
Shimla. शिमला। प्रदेश सरकार ने राजभवन द्वारा दो विश्वविद्यालयों में कुलपति के चयन को लेकर चल रही प्रक्रिया को रोक दिया है। इस संबंध में जारी किए गए विज्ञापन को भी वापस ले लिया है और कहा है कि इस मामले में पहले विधानसभा के मानसून सत्र में संशोधित विधेयक लाया जाएगा। पुराने विधेयक को राजभवन से मंजूरी नहीं मिली थी और राजभवन में इसमें कुछ आपत्तियां दर्ज की थी। उन आपत्तियों को दूर करते हुए सरकार ने दोबारा से विधानसभा में संशोधित विधेयक लाने को कहा है। ऐसे में राजभवन द्वारा कुलपति चयन को लेकर चल रही प्रक्रिया को रोक दिया गया है और जारी विज्ञापन को वापस ले लिया गया है। बता दें कि 12 अगस्त तक इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने को कहा गया था। बाकायदा राज्यपाल ने सर्च कमेटी भी बना दी थी और इस सर्च कमेटी ने आए हुए आवेदनों में से नाम चुनकर पैनल तैयार करना था।
इस पैनल में तीन-तीन नाम देने को कहा गया था, क्योंकि अभी तक राज्यपाल के पास ही कुलपति के चयन की शक्तियां हैं और उसी आधार पर राजभवन ने दो विश्वविद्यालयों जिसमें हिमाचल प्रदेश कृषि, बागबानी और वाणिकी विश्वविद्यालय नौणी व पालमपुर शामिल हैं, में कुलपति के चयन की प्रक्रिया को शुरू किया था। राजभवन ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह चयन प्रक्रिया शुरू की थी, परंतु सरकार ने इसे नहीं माना है, क्योंकि सरकार कुलपति की नियुक्ति की शक्तियां अपने पास रखना चाहती है और उसे देखते हुए राजभवन द्वारा कुलपति चयन को मांगे गए आवेदन की प्रक्रिया को रोक दिया है। सोमवार को कृषि विभाग की तरफ से इस पर अधिसूचना जारी की गई है, जोकि कृषि सचिव सी.पालरासू की तरफ से जारी हुई है।
Tagsशिमलाबिशप कॉटन स्कूलछात्रों का अपहरणसुमित सूदकैलिफोर्निया वीपीएन नंबरएसएसपी संजीव गांधीकर्जअपहरण प्लानड्रग तस्करक्रिमिनलसीसीटीवी फुटेजखलीणी चौकसंदिग्ध गाड़ियांदिल्ली नंबर कारएएसपी नवदीप सिंहपुलिस जांचShimlaBishop Cotton Schoolkidnapping of studentsSumit SoodCalifornia VPN numberSSP Sanjeev Gandhidebtkidnapping plandrug smugglercriminalCCTV footageKhalini Chowksuspicious vehiclesDelhi number carASP Navdeep Singhpolice investigationहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story