भारत

वंचित बच्चों की शिक्षा को टोंगलेन ट्रस्ट की मदद करेगी सरकार

Shantanu Roy
2 Jun 2026 3:21 PM IST
वंचित बच्चों की शिक्षा को टोंगलेन ट्रस्ट की मदद करेगी सरकार
x
Shimla. शिमला। टोंगलेन ट्रस्ट धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय के लिए भूमि पट्टे की मांग से अवगत करवाया। यह विद्यालय वंचित एवं बेसहारा बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1,000 रुपए तथा 14 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को 2,500 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता
प्रदान की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा, ट्रस्टी दोरजे तथा पार्षद पलकित नेगी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खूतीन जून को कर्नाटक के बंगलुरु जा रहे हैं। वह मौसम को देखते हुए मंगलवार शाम को चंडीगढ़ रवाना हो सकते हैं। हालांकि जारी टूअर प्रोग्राम के अनुसार वह बुधवार सुबह शिमला से रवाना होंगे और चार जून की शाम को वापस शिमला पहुंचेंगे।
Next Story