भारत

मौसेरा भाई के साथ घूमने निकली थी युवती, प्रेमी की पड़ी नजर और शक में हो गया बवाल

Nil dhankar
1 April 2026 7:33 AM IST
मौसेरा भाई के साथ घूमने निकली थी युवती, प्रेमी की पड़ी नजर और शक में हो गया बवाल
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी। अमेठी से प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. यहां एक लड़की अपने मामा के लड़के के साथ बाजार गई थी. इसी दौरान एक युवक ने उसे देख लिया और लड़की के मामा के बेटे को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद बीच चौराहे पर लाठी-डंडे चलने लगे. घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस वीडियो को लेकर जांच में जुटी है.

मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली चौराहे का है. हथकीला गांव की रहने वाली लड़की अपने मामा के घर बदलापुर गांव आई हुई थी. इस दौरान वह अपने मामा के लड़के के साथ बाइक से बाजार चली गई.

इसी बीच लड़की का प्रेमी बाजार में पहुंचा हुआ था. उसने लड़की के साथ मौजूद युवक को उसका दूसरा प्रेमी समझ लिया. गुस्से में आकर उसने युवक को थप्पड़ जड़ दिया. एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. जानकारी मिलते ही मामा के लड़के के परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने प्रेमी को पकड़कर बीच चौराहे पर लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची प्रेमिका को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी गई. घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है.

इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और जांच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है. बाकी अभी कोई भी शिकायती पत्र नहीं मिला है.

Next Story