भारत

युवती की बेरहमी से हत्या कर सिर धड़ से अलग किया, कातिल का मकान धराशायी, गरजा बुलडोजर

jantaserishta.com
6 May 2025 5:45 PM IST
युवती की बेरहमी से हत्या कर सिर धड़ से अलग किया, कातिल का मकान धराशायी, गरजा बुलडोजर
x
बड़ा एक्शन.
रुद्रपुर: उत्तराखंड के सितारगंज में हत्या के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुश्ताक के मकान पर बुलडोजर चला दिया. यह मकान अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था. मुश्ताक पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर पूजा मंडल की बेरहमी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया और नहर में फेंक दिया था.
एजेंसी के अनुसार, बुधवार को खटीमा की नदन्ना नहर से एक महिला की सिरकटी लाश मिली थी. मृतका की पहचान पूजा मंडल के रूप में हुई, जो पिछले पांच महीने से लापता थी. जांच में सामने आया कि पेशे से टैक्सी ड्राइवर मुश्ताक पूजा के साथ लंबे समय से लिव-इन में रह रहा था. पूजा की बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुश्ताक ने 16 नवंबर 2023 को पूजा की हत्या की थी. हत्या के बाद उसने पूजा का सिर काटकर उसका शव नहर में फेंक दिया था, ताकि पहचान न हो सके. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.
उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने जानकारी दी कि आरोपी के पिता अली अहमद ने सितारगंज के गौरीखेड़ा इलाके में अनुसूचित जाति के मथुरा प्रसाद की जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिया था. इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहले ही कानूनी नोटिस जारी किया गया था. अब हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उस मकान को ध्वस्त कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story