
x
किसी हथियार का लाइसेंस नहीं था.
रांची: रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रांबे में एक शादी समारोह में गोली लगने से जख्मी 21 वर्षीय अनिता खलखो की मंगलवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक नामक जिस युवक ने गोली चलाई थी, वह अनिता का पूर्व परिचित था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने अनिता को इरादतन गोली मारी या फिर उसने शादी के दौरान हर्ष फायरिंग की। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।
बताया गया कि अनिता रांची जिले के चान्हो की रहने वाली थी। वह अपनी बहन और जीजा के ब्रांबे स्थित घर में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आई हुई थी। सोमवार की देर रात शादी समारोह में दीपक नामक युवक द्वारा की गई फायरिंग में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। गोली उसके सिर में लगी थी। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए तत्काल रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया था।
मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि गोली चलाने का आरोपी युवक मांडर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और मृतका अनिता के बहनोई का बेहद करीबी दोस्त है। इस बात की तहकीकात की जा रही है कि अनिता और दीपक के बीच पहले से किसी तरह का कोई संबंध था या नहीं। इसके पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के एंगल पर भी जांच की जा रही है। दीपक के पास किसी हथियार का लाइसेंस नहीं था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि उसने देशी हथियार से फायरिंग की।
पुलिस को जानकारी मिली है कि शादी समारोह के बाद दीपक ने सड़क पर भी फायरिंग की थी। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। अनिता के शव का मंगलवार दोपहर बाद रिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया।
Tagsरांची में शादी समारोह में फायरिंग में युवती की मौतरांचीशादी समारोहफायरिंगA young woman died in firing during a wedding ceremony in RanchiRanchiwedding ceremonyfiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





