भारत

विधवा चाची को भतीजे ने उतारा मौत के घाट, बिगड़ी नियत

jantaserishta.com
6 May 2025 4:37 PM IST
विधवा चाची को भतीजे ने उतारा मौत के घाट, बिगड़ी नियत
x
पूरा खुलासा हुआ.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बीते दिनों मक्के के खेत में मिली दलित महिला की डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार दलित महिला की हत्या करने वाला रिश्ते में लगने वाला उसका भतीजा ही था. भतीजे ने दुष्कर्म के प्रयास के दौरान महिला के विरोध करने पर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया था.
पूरा मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसीपुर ठठिया का है. जहां रविवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला की डेडबॉडी अर्धनग्न अवस्था में मक्के के खेत में मिली थी. डेड बॉडी पर चोट और जख्म के निशान पाए गए थे. सुशीला देवी शनिवार की शाम खेत में खाद, पानी लगाने के लिए गईं थीं, उसके बाद से वह वापस नहीं आईं. सुबह उनकी डेड बॉडी गांव मढिया निवासी राम विलास के मक्के के खेत में पड़ी हुई मिली.
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की थी. जिसके बाद मौके पर एसपी विनोद कुमार ने परिवार के लोगों से पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि महिला की शादी तहसीयापुर निवासी राम रतन से हुई थी. तीन बच्चे हैं. पति की 2 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी.
मामले में एसपी विनोद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की ननद से जानकारी करने के बाद एक शख्स अमरपाल का नाम सामने आया. अमरपाल रिश्ते में मृतिका का भतीजा भी लगता है. उसके साथ उस दिन पानी लगाने के लिए वह भी खेत में गया था. जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया.
पूछताछ में अमरपाल ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और महिला के साथ पानी लगाने के लिए खेत में गया था. अंधेरा होने पर उसकी नियत खराब हो गई और फिर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया तो महिला ने इसका विरोध किया. जिस पर उसने बेरहमी से मारपीट की. जिससे महिला बेहोश हो गई, इसके बाद उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story