भारत

युवती को किया गया गिरफ्तार, अधिकारी पर उठाया हाथ

jantaserishta.com
13 March 2023 12:14 PM IST
युवती को किया गया गिरफ्तार, अधिकारी पर उठाया हाथ
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला अधिकारी को थप्पड़ मार दिया.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने पहले टैक्सी ड्राइवर को किराया देने से इंकार कर दिया और फिर बाद में सीआईएसएफ की महिला अधिकारी को थप्पड़ मार दिया. मामले में आरोपी लड़की की गिरफ्तारी हो गई. आरोपी की पहचान 25 साल की गुंजन अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पुणे के हिंजेवाड़ी में एक आईटी कंपनी में काम करती हैं. विमान नगर पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया.
सब इंस्पेक्टर बीबी वकाडे द्वारा साझा की गई प्राथमिकी की जानकारी के अनुसार, गुंजन अग्रवाल उबर टैक्सी से रविवार रात करीब 2.30 बजे पुणे एयरपोर्ट पहुंचीं. टैक्सी का भुगतान किए बिना, गुंजन एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए लाइन में खड़ी हो गईं. उबर ड्राइवर वहां तैनात सीआईएसएफ की महिला कर्मचारियों को गुंजन के बारे में बताया. उबर ड्राइवर के मुताबिक,यात्रा के बाद आरोपी गुंजन ने 2 हजार रुपए के नोट दिखाते हुए कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं, इसलिए उसे (उबर ड्राइवर को) यात्रा का भुगतान उबर से लेना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story