युवती को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एजुकेशन लोन को लेकर आया ये फैसला

नई दिल्ली: मेडिकल की पढ़ाई कर रही जम्मू-कश्मीर की युवती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. विदेशों में मेडिकल पढ़ाई करने वाले छात्रों को शिक्षा के लिए कर्ज को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि हमें कश्मीर के युवाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है. जम्मू-कश्मीर की एक युवती डॉक्टर बनेगी ये सबके लिए गर्व की बात है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कश्मीर के युवाओं को शिक्षित करके उन्हें बढ़ावा देने की बात कही.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





