भारत

युवती ने दी जान, बिल्डिंग में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Dec 2022 3:09 PM IST
युवती ने दी जान, बिल्डिंग में मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ट्विंकल एमबीए की पढ़ाई कर रही थी.
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के महरौली में 23 साल की युवती ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मामला फ्रीडम फाइटर कॉलोनी का है. मृतका की पहचान ट्विंकल के रूप में हुई जो कि गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली थी. दिल्ली में ट्विंकल एमबीए की पढ़ाई कर रही थी.
पुलिस अधिकारियों ने संदेह जताया कि युवती का उसके क्लासमेट के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी से परेशान होकर युवती ने सुसाइड किया है. लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर (साउथ), चंदन चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी के ब्लॉक-A में स्थित एक बिल्डिंग से कूदकर किसी युवती खुदकुशी कर ली है. उसने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तुरंत साकेत के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
उन्होंने बताया कि ट्विंकल यहां एक किराए के फ्लैट में दो अन्य युवतियों के साथ रहती थी. दोस्तों से पूछताछ में पता चला है कि ट्विंकल का करन नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. करन राजस्थान के कोटा का रहने वाला है और ट्विंकल उसकी क्लासमेट थी.
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story