भारत

बॉडी बनाने का भूत, सांप को पकाकर खा गए, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
6 March 2024 9:19 AM IST
बॉडी बनाने का भूत, सांप को पकाकर खा गए, फिर जो हुआ...
x

सांकेतिक तस्वीर

देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जमुई: बिहार के जमुई जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब बॉडी बनाने के चक्कर में दो भाई अपने दोस्त की बातों में आकर सांप को पकाकर खा गए। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल दोनों की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
वैसे तो बच्चे भगवान के रूप होते हैं। लेकिन मासूमियत में की गई उनकी शैतानी कभी-कभी जान जोखिम में डाल देती है। ऐसा ही हैरतंगेज पर अजीबोगरीब वाकया खैरा गांव में बच्चों के बीच हुआ। प्रखंड के एक गांव में मंगलवार दोपहर दो मासूम भाइयों ने एक शरारती साथी के कहने सांप को पका उसे अपना निवाला बना लिया। दोनों भाई को उनके एक अन्य साथी ने मरा सांप लाकर दिया और कहा कि इसके पकाकर खाने से बॉडी बनती है। इसके बाद तीनों से सांप को लकड़ी की आग में पकाया। दो बच्चों ने सांप चखा पर उस बच्चे से सांप नहीं खाया जो इसे लेकर आया था।
कुछ देर बाद इसकी भनक परिजनों को लग गई। परिजन पहुंचे और जले हुए सांप के बचे टुकड़े को बरामद कर दोनों मासूम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मासूम की हालत सामान्य थी। कुछ देर बाद परिजन बच्चों को लेकर घर चले गए। वहीं मासूम के सांप खाने की सूचना पर सदर अस्पताल में देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story