
x
Chamba. चंबा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरूवार को जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने की। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी विशेष तौर से मौजूद रहीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पाजंलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने का बहुत कम समय मिला। इसके बावजूद उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ही कई महत्वपूर्ण व सराहनीय फैसले लिए। उन्होंने कहा कि सूचना व संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज देश में जो भी उपलब्धियां हैं उनकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही रख दी थी।
इसके अलावा देश में पंचायती राज संस्थाओं का सुदृढीकरण व इनमें महिलाओं की भागेदारी भी स्व. राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश खासकर जिला चंबा के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उन्हीं के कार्यकाल में जिला चंबा में चमेरा-एक जल विद्युत परियोजना स्थापित करने को मंजूरी मिली थी। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान बारे अपने विचार रखे। आशा कुमारी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलना तथा राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए संगठित होकर आतंकवाद का खात्मा करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुली गनी व नरेश राणा, पूर्व पार्षद जीवन सलारिया, पार्षद रजनी शर्मा व जितेंद्र सूर्या, दीवान चंद ठाकुर, डाक्टर दिनेश शर्मा, दीपक कुमार व भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू सहित काफी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





