
x
Shimla. शिमला। प्रदेश के शहरों में कीलों से छलनी हुए पेड़ों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए वन विभाग बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहा है। बोर्ड और तारों को बोझ उठाए पेड़ों को इससे अब मुक्ति मिलेगी। इसके लिए विभाग ने तीन दिनों तक प्रदेश के शहरी इलाकों में अभियान चलाने के आदेश जारी किए है। अभियान के तहत पेड़ों पर लटके बोर्ड और तारों को हटाया जाएगा। वन विभाग ने प्रदेश के शहरी इलाकों में पेड़ों पर लटके बोर्ड और तारों को हटाने के आदेश जारी किए है। प्रदेश वन मुख्यालय की ओर से इस बावत सभी वन मंडलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है।
आदेशों में कहा गया है कि सभी डीएफओ अपने-अपने अधीन आने वाले शहरी इलाकों में पेड़ों पर कील ठोंक लटकाए बोर्ड और तारों को हटाए। इसके लिए अधिकारियों को 20 मई से 23 मई तक विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही विभाग ने शहरी इलाकों में की जाने वाले इस कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट भी प्रदेश वन मुख्यालय को भेजने के आदेश दिए है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शहरी इलाकों में निजी कंपनियों और विभिन्न संस्थानों की ओर से अपनी मशहूरी के लिए बोर्ड चस्पां किए है। हैरानी की बात है कि अपनी ब्रांडिंग के चक्कर में पेड़ों का सीना कीलों से छलनी कर इन्हें लगाया गया है। प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट डा. संजय सूद ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी इलाकों में 20 मई से 23 मई तक विशेष अभियान चलाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





