भारत

वन विभाग ने प्रदेश सरकार की स्वीकृति को भेजा था प्रस्ताव

Shantanu Roy
20 Jun 2026 2:46 PM IST
वन विभाग ने प्रदेश सरकार की स्वीकृति को भेजा था प्रस्ताव
x
Shimla. शिमला। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में 50 ईको टूरिज्म साइट्स के आबंटन को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य के अलग-अलग वन मंडलों की ये साइट्स हैं। लिहाजा अब सचिवालय से फाइल वन विभाग के प्रदेश मुख्यालय पहुंचते ही इनके आबंटन को लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार वन विभाग ने प्रदेश में 131 ईको टूरिज्म साइट्स चिन्हित की हैं, जिन्हें विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से आबंटित करने के साथ-साथ इन्हें विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में इको टूरिज्म साइट्स को लेकर घोषणा की थी। लिहाजा सीएम की घोषणा को मूर्तरूप देने के लिए वन विभाग ने अप्रैल माह में ही कवायद
शुरू कर दी थी।


उस दौरान विभाग ने विभिन्न वन मंड़लों से चिंहित साइट्स के आबंटन को लेकर रेकमेंडेशन मांगी थी, जिसकी सहमति मिलने के उपरांत विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा था। राज्य में पंचायती राज व शहरी निकाय चुनावों की घोषणा के चलते यह मामला भी लटक गया। लिहाजा पूर्व में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ईको टूरिज्म साइट्स के आबंटन का मामला रखा गया था, जिसे मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे जुड़ी फाइल के प्रदेश मुख्यालय पहुंचते ही वन विभाग टेंडर प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई करेगा। वन विभाग ने प्रदेश में अभी तक चार चरणों में 18 ईको टूरिज्म साईट्स को आबंटित कर चुका है, जिसमें पहले चरण में दो, दूसरे में पांच, तीसरे में तीन और चौथे चरण में आठ साइट्स को आबंटित किया था। अब इन साइट्स के आबंटन का यह पांचवां चरण होगा।
Next Story