भारत

कार पर पेट्रोल डालकर लगाई गई आग, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
16 April 2022 6:34 PM IST
कार पर पेट्रोल डालकर लगाई गई आग, इलाके में फैली सनसनी
x

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद (Haryana Faridabad) में क्राइम पर लगाम नहीं लग पा रही है. बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने गांव चंदावली में पेट्रोल छिड़ककर एक कार में आग लगा दी. गाड़ी में आग लगने के बाद कार मालिक घर से बाहर निकलकर आए. इसके बाद अफरा तफरी के बीच आग बुझाने लगे. सूचना के बाद पहुंची फायर ​ब्रिगेड (Fire Brigade) ने आग पर काबू पाया. घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के अनुसार, कार के पास सीएनजी से चलने वाले ऑटो खड़े हुए थे. आग लगने से एक ऑटो भी जल गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) ने आग पर काबू पा लिया. लोगों का कहना है कि ऑटो में आग लगने से एक बड़ी घटना हो सकती थी.
यह घटना फरीदाबाद के चंदावली गांव की है. घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद है, जिसमें दो संदिग्ध कार की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं. इसके बाद वे कार में आग लगा देते हैं. पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि अभी गाड़ी मालिक की तरफ से शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कुछ समय मांगा है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story